फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नदी में नहाते समय किशोर तेज बहाव में बहा, SDRF टीम कर रही तलाश, दीयापीपर सोन नदी की घटना

Thu, 13 Jul 2023 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में एक किशोर दीयापीपर सोन नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ की टीम किशोर की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
SDRF टीम कर रही तलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में नदी नहाने गए चार दोस्तों में एक दोस्त नदी में बह गया, जिसे तलाशने के लिए पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम कई घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। गोहपारू थाना क्षेत्र में स्थित दीयापीपर सोन नदी में गुरुवार को नहाने चार दोस्त गए हुए थे, तेज बहाव की वजह से 15 वर्षीय किशोर तनवीर उर्फ अज्जू तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन


बता दें कि वहां मौजूद अन्य दोस्तों ने उसे नदी के तेज बहाव के बीच तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसे तलाशने में असफल रहे। इसकी जानकारी परिजनों को लगी, घटनास्थल परिजन पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

गोहपारू थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना लगी थी मौके पर टीम के साथ वह पहुंचे हैं। मामले की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी गई है, तीन घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। लेकिन नदी में तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू करने में दिक्कतें आ रही हैं। रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है कि किशोर तनवीर उर्फ अज्जू को जल्द से जल्द तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि चारों दोस्त धनपुरी के रहने वाले थे। दीयापीपर में रिश्तेदारी में आए थे। नदी में नहाने के लिए गुरुवार सुबह वह निकले, जिसमें 15 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें