फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ASI के शासकीय आवास में आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, गांजा तस्करी मामले में गठजोड़ का है आरोप

Sat, 04 Nov 2023 10:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

गांजा तस्करी मामले में कार्रवाई के बाद सांठगांठ के आरोपों से घिरे एएसआई के घर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। रात 11 बजे के आसपास एक युवती पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास में पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में गांजा तस्करी मामले में कार्रवाई के बाद सांठगांठ के आरोपों से घिरे एएसआई के घर रात में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। रात 11 बजे के आसपास एक युवती पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास में पहुंच गई। यहां दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही डायल 100 और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में युवती को कोतवाली लेकर आया गया। पांच बजे तक युवती कोतवाली में मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, युवती ने एएसआई अमित दीक्षित के खिलाफ लिखित शिकायत भी रात को कोतवाली पुलिस को दी है।

युवती ने आरोप लगाया है कि एएसआई व उनकी पत्नी ने मारपीट की है। युवती का कहना था कि एएसआई ने पूर्व में रुपये लिए थे। वे उनकी पत्नी का एएसआई से जुड़ी कई बातों को बताने के लिए उनके घर एएसआई पूर्व में साइबर सेल में पदस्थ रह चुके हैं। हाल ही में पुलिस ने गांजा तस्करों पर कार्रवाई की थी, तब एएसआई की सांठगांठ उजागर हुई थी।
विज्ञापन


बाद में एसपी ने निलंबित कर दिया था। आरोप था कि एएसआई पहले से गांजा तस्करों के संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि युवती भी एक आरोपी की बहन है। एएसआई के आवास पर विवाद की जानकारी संज्ञान में आई है। कोतवाली पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। जांच करा रहे हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें