फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: ABVP और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, जेल तक पैदल ले गई पुलिस

Tue, 11 Apr 2023 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

ABVP And Bajrang Dal Workers: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एबीवीपी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों को जेल तक पैदल ले गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले की सीमा पर स्थित क्षीर सागर के ग्राम बिजौरी में बीते दिनों एबीवीपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं कर साथ मारपीट व बलवा करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों दादू यादव, उदय भान, बेसाहू बैगा और शंकरदास यादव को गिरफ्तार किया। साथ ही मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को न्यायालय की ओर से सुनवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

विज्ञापन


न्यायालय से जेल ले जाते समय पुलिस वाहन जय स्तंभ में अचानक खराब हो गया, जिसके बाद चारो आरोपियों को पैदल ही मुख्य मार्ग से जेल तक ले जाया गया। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। जबकि ये चारों आरोपी फरार चल रहे थे।

विदित हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहडोल में विभाग संगठन मंत्री सुरजीत सिंह बघेल पिता मानकचन्द्र बघेल उम्र 25 साल द्वारा बीते दिनों इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गत एक अप्रैल को मैं अपने साथी अनुराग वर्मा, अविनाश मिश्रा, बजरंग दल जिला संयोजक अखिलेश द्विवेदी के साथ क्षीरसागर ग्राम बिजौरी स्थित मंदिर मे सन्त महंत गिरी से मिलने गया था। जब हम लोग मंदिर से नीचे तरफ गए तो वहां नदी के दूसरी तरफ कुछ लोग खाना में मांस मटन बनाकर शराब लेकर सोन नदी के किनारे चले गए, जो वहां पहुंचते ही एक आंख से काना व्यक्ति प्रीतम यादव और उसके साथ वाले खुशी यादव, सीताराम यादव, शंकरदास यादव, उदय यादव, दद्दू यादव, बिसाहू यादव और अन्य दो और व्यक्ति हम लोगों से बोले कि शराब पीने के लिए पैसे दो नहीं तो यहीं पटक के मारेंगे।
विज्ञापन


जब हम लोगों ने पैसे देने से मना किए तो उन लोगों ने हमारे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई थी। फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा-323, 327, 294, 506, 147, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज सोहागपुर थाने में शून्य पर दर्ज कर संबंधित गोहपारू थाना विवेचना के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें