शहडोल में विवाद के बाद बोलेरो में आग लगा दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसपुर तिराहे पर बीती रात एक बोलेरो सवार युवक के साथ पान ठेले में मौजूद दो लोगों ने मारपीट कर दी। साथ ही बोलेरो मे आग लगा दी गई। इससे वाहन जलकर खाक हो गया।
लालजी गर्ग अपने साथी दयाराम के साथ रात में अपनी बोलेरो गाड़ी क्रमांक एमपी18-टी-1412 से ग्राम पुरेना से ब्यौहारी आ रहा था। रास्ते में रात लगभग सवा 12 बजे ग्राम रसपुर तिराहे पर राकेश पांडे की दुकान पर पहुंचा। इस दौरान लाल जी के साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप हैं कि पान दुकानदार राकेश पांडेय ने पान गुटके के साथ-साथ पांच सौ रुपये की रंगदारी मांगी और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। उसने पैसा देने से इनकार किया तो राकेश पांडे ने वहां मौजूद उसके साथी जितेंद्र द्विवेदी ने गाली-गलौज की। साथ ही मारपीट की गई। फिर बोलरो में आग लगा दी। घटना के बाद पीड़ित ने ब्यौहारी थाने मे इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने जितेंद्र द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
रेत के अवैध कारोबार से जुड़ा हो सकता हैं विवाद
ब्यौहारी थाना क्षेत्र मे रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का काम होता है। इसके बावजूद पुलिस और खनिज अमले की कार्यवाही एक सीमात तक ही होती है। सूत्रों का कहना है कि विवाद रंगदारी का नहीं बल्कि अवैध रेत खनन से जुड़ा है। इसी वजह से रात को यह घटना हुई है।