फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्रेक फेल होने के चलते घाटी से नीचे उतरी बस; हादसे में चार घायल, चालक की हालत नाजुक

Fri, 12 May 2023 01:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सीधी से शहडोल आ रही कैपिटल कंपनी की बस शुक्रवार सुबह हनुमान घाटी से नीचे उतर गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं, चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घाटी में उतरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी से शहडोल आ रही कैपिटल कंपनी की बस शुक्रवार सुबह ब्रेक फेल होने की वजह से हनुमान घाटी के नीचे उतर गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीधी से शहडोल की ओर आ रही कैपिटल कंपनी की बस क्रमांक MP 18P 0270 ब्यौहारी थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी से नीचे उतर गई। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया है, जहां घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन




बस सीधी जिले से शहडोल आ रही थी, तभी हनुमान घाटी के पास बस का ब्रेक फेल होने की वजह से नीचे उतर गई, बस में सवार यात्री घायल हुए हैं। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में चालक के अलावा तीन अन्य को सिर्फ चोटें आई हैं कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे शहडोल मेडिकल कॉलेज के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बस में लगभग 35 लोग सवार थे। घटना के बाद अन्य लोग बस से उतर कर दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं। चार लोगों को चोटें पहुंची थी, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ माह के भीतर तीसरा बस दुर्घटना
शहडोल से रीवा पहुंच मार्ग जर्जर होने की वजह से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ माह के भीतर ही तीसरी बस दुर्घटना हुई है, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि शहडोल रीवा मार्ग से अच्छे तरीके से वाकिफ हैं कि यह मार्ग पूरी तरीके से जर्जर हो गया है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा आए दिन बस दुर्घटनाएं हो रही हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें