फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तेज रफ्तार का कहर, पैदल सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Sun, 02 Jun 2024 09:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

भोगिया तिराहे में सड़क पार कर रहे युवक की मौत के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भोगिया तिराहे के पास रविवार शाम पैदल जा रहे युवक को गिट्टी लोड ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा कार्रवाई कर मौके से शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


रविवार की शाम भोगिया तिराहे के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक सीधी जिले के बेटखुरी का रहने वाला है। मृतक युवक सूर्यभान सिंह पिता राम सिंह उम्र 35 वर्ष ब्यौहारी किसी काम के सिलसिले से आया हुआ था। तभी पैदल वह भोगिया तिराहे में सड़क पार कर रहा था। उसी वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक गिट्टी लोड कर ब्यौहारी से भमरहा जा रहा था। तभी भोगिया तिराहे में सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और मामले की खबर पुलिस को दी। 

जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सीधी जिले का रहने वाला है। वह किसी काम के सिलसिले से ब्यौहारी आया हुआ था। तभी सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ है जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई है युवक की पहचान के बाद उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है परिजन के पहुंचते ही पीएम की कार्रवाई करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें