फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: नाबालिग को बरगला कर ले गया जंगल, फिर वहां किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर भागा

Wed, 06 Mar 2024 03:49 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

शहडोल में किशोरी को फुल्की खिलाने के बहाने जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के पपौंध थाना क्षेत्र के खोली जंगल में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक भी उसी गांव का रहने वाला है। किशोरी को बहला-फुसला कर फुल्की खिलाने के बहाने अपनी मोटरसाइकल पर बैठाकर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


आरोपित युवक ने 13 वर्षीय किशोरी को धमकी भी दी थी कि अगर इस बात को किसी से बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डरी-सहमी किशोरी जब घर पहुंची तो परिवार को पूरा घटनाक्रम बताया। परिजन किशोरी के साथ पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की है। आरोपी युवक के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने पर आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है, लेकिन आरोपी फरार हो गया है। 

थाना प्रभारी मिट्ठूलाल वर्मा का कहना है कि आरोपी भी उसी  गांव का रहने वाला है। दोनों की जान पहचान थी और इसी जान पहचान की वजह से किशोरी को उसने फुल्की खाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल में बैठाया और जंगल ले जाकर उसके साथ गलत कार्य को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें