फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Crime: मामूली विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की मामूली विवाद के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में मामूली विवाद पर एक युवक के ऊपर क्रिकेट बैट से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना जैसिंहनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के वार्ड नंबर-15 में घटित हुई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में थाना प्रभारी विवेक सिंह गहरवार ने जानकारी देते हुए बताया, वार्ड नंबर 15 में महुआ के पेड़ के नीचे नीलेश की पत्नी रानी बैगा महुआ बिन रही थी। जबकि उसका पति नीलेश समीप ही लेटा हुआ था। इसी दौरान आरोपी राजकुमार कोल वहां पहुंचा और रानी बैगा से विवाद करने लगा। तभी महिला का पति नीलेश पिता बबलू बैगा उम्र 26 साल ने बीच-बचाव किया तो आक्रोश में आकर आरोपी राजकुमार ने क्रिकेट बैट से उसके ऊपर हमला कर दिया और वह बुरी तरह घायल हो गया।

सूचना लगते ही पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में नीलेश को जैसिंहनगर अस्पताल में लाया गया। जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि विवाद महुआ बीनने को लेकर शुरू हुआ था। हालांकि अब मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें