फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Crime: ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, जंगल में मिला था महिला का शव, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 04:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol Crime: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने हत्या के दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर एक महिला की हत्या की और शव को जंगल में छुपा दिया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में जैतपुर के चौकड़िया के जंगल में छह मार्च 2023 को एक महिला का शव मिला था। इस मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच पर पता लगा कि महिला की हत्या कर उसके शव को छुपाया गया था। लगातार पुलिस मामले की जांच कर रही थी। छह महीने बाद पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


आरोपी को रायपुर छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या कर शव को दोस्त की मोटरसाइकिल से ग्राम चौकड़िया के जंगल में फेंकना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी दिनेश सिंह 26 साल और उसके दोस्त बबलू सिंह गोंड़ 25 साल दोनों निवासी ग्राम लूकामपुर जैतपुर पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि छह मार्च को थाने पर सूचना मिली कि ग्राम चकौड़िया के के जंगल में अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान मृतिका की पहचान दयावती सिंह गोंड़ 28 साल निवासी ग्राम गिरवा का होना पाया गया। 

परिजनों के कथन के अनुसार, मृतिका की शादी साल 2006 मे शंभू सिंह के साथ ग्राम गिरवा में हुई थी, जिसके तीन बच्चे भी थे। मृतिका साल 2019 में अपने मायके बकही जाना कहकर निकली थी, जो अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्य पर संदेही दिनेश सिंह निवासी लुकामपुर की पता तलाश कर गुरुवार को रायपुर से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह के साथ प्रधान आरक्षक जाहिद खान और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें