फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

Thu, 22 Jun 2023 03:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो वहीं पिकअप वाहन टक्कर के बाद पलट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा पिकअप और बाइक की टक्कर से हुआ। पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी और हादसे के बाद पिकअप वाहन पलट गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मजदूरी करने बाइक में सवार होकर दो युवक जा रहे थे। तभी सिरोंजा, करकटी मार्ग में सामने से तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप ने बाइक पर सवार युवकों को टक्कर मार दी, टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए और दोनों युवकों की मौत हो गई है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिकअप वाहन पानी सप्लाई करने जा रहा था तभी सामने से आ रही बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी है। पिकअप वाहन की रफ्तार तेज होने की वजह से दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया। बाइक में सवार दोनों युवक खैरहा थाना क्षेत्र के अरझूली गांव के रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी ने जानकारी बताया कि बाइक क्रमांक MP 18 MH 1561 को कमलेश सिंह पिता गेंद लाला सिंह चला रहा था, तो बाइक के पीछे बसंता पिता भोगल सिंह बैठा हुआ था। दोनों की मौके पर मौत हो गई है। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस की डायल 100 सहित थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। पिकअप क्रमांक एमपी 18 जीए 1412 के चालक अशोक मिश्रा सहित पिकअप को अपने कब्जे में लेकर थाने में  खड़ा करा लिया है। पिकअप चालक पर विभिन्न धाराओं पर पुलिस का कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मृतकों के शवों को मेडिकल कॉलेज लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें