फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता नहीं हैवान है वो: अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, डरी बच्ची घर से भागी; पुलिस को सौंपे वीडियो

Sun, 19 Jul 2026 05:14 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में नाबालिग ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़िता जबलपुर पहुंची और पुलिस को आपबीती के साथ वीडियो भी सौंपे। कार्रवाई करते हुए शहडोल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पिता ने नाबालिग बेटी संग किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले की 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म के प्रयास और लंबे समय से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता घर से भागकर जबलपुर पहुंची, जहां उसने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई और अपनी बात के समर्थन में मोबाइल से रिकॉर्ड किए गए कुछ वीडियो भी दिखाए। मामले की जानकारी मिलने के बाद जबलपुर पुलिस ने शहडोल पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद शहडोल पुलिस नाबालिग को अपने साथ शहडोल लेकर आई और महिला थाने में उसकी शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग की पहचान गोपनीय रखने के लिए थाना क्षेत्र का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


घर छोड़कर पहुंची जबलपुर
जानकारी के अनुसार, किशोरी 9 जुलाई को घर से निकलकर शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से कटनी होते हुए वह करीब 180 किलोमीटर दूर जबलपुर पहुंच गई। वह दिनभर शहर में घूमती रही और रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। रेलवे स्टेशन पर बैठे देखकर एक पुलिसकर्मी ने उससे पूछताछ की और उसे महिला थाने ले गया। वहां किशोरी ने अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- उर्मिला की हत्या के आरोपी अखिलेश का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, सिर गायब, इंदौर से टीम रवाना
विज्ञापन


वीडियो बनाकर जुटाए साक्ष्य
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पिछले करीब दो वर्षों से शराब के नशे में घर आता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। उसने आरोप लगाया कि पिता अनुचित तरीके से छूता था तथा विरोध करने पर धमकाता भी था। किसी को उसकी बात पर विश्वास नहीं होगा, इस आशंका से उसने पिता की कथित हरकतों के कुछ वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए थे। ये वीडियो उसने पुलिस को जांच के लिए सौंप दिए।

महिला थाने में दर्ज हुआ मामला
जबलपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल शहडोल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शहडोल पुलिस टीम जबलपुर पहुंची और किशोरी को अपने साथ शहडोल लेकर आई। शहडोल महिला थाने में पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी बोले- तत्काल की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित शहडोल लाकर महिला थाने में उसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी पिता की गिरफ्तारी कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें