फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शहडोल में रेलवे ट्रैक किनारे वृद्ध का शव मिला, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Feb 2026 02:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

घटना की सूचना मिलते ही बुढार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
शव गृह के पास खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत छादा रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां शनिवार देर रात ग्रामीणों ने ट्रैक के किनारे एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जनार्दन द्विवेदी, निवासी धनपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे शाम को रोज की तरह घर से टहलने निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिलने की खबर सामने आई।

पढ़ें: केन-बेतवा लिंक परियोजना पर टकराव: रिहा होते ही प्रभावित गांवों में पहुंचे अमित भटनागर, आज कलेक्टर से वार्ता
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बुढार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। उनका कहना है कि जिस स्थिति में शव मिला है, वह कई सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बुढ़ार अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल के पास सर्चिंग भी की है,शनिवार तड़के भी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची पर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें