फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल में 48 घंटे में हीट वेव से दूसरी मौत, एक दिन पहले युवती की मौत हुई थी

सार

पिछले 48 घंटे के भीतर हीट वेव से दूसरी मौत का मामला सामने आया है। एक दिन पहले 1 जून को जहाँ एक युवती की मौत हो गई थी, वहीं 2 जून को एक 65 वर्षीय वृद्ध  की मौत की जानकारी सामने आई हैँ।
विज्ञापन
शहडोल में तापमान बढ़ने से दूसरी मौत हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में भी अब हीट वेव का असर दिखना शुरू हो गया है। पिछले 48 घंटे के भीतर हीट वेव से दूसरी मौत का मामला सामने आया है। एक दिन पहले एक जून को जहां एक युवती की मौत हो गई थी। वहीं, दो जून को एक 65 वर्षीय वृद्ध  की मौत की जानकारी सामने आई हैँ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोहपारु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलसऊ निवासी रम्मू यादव पिता मातादीन यादव, 65 वर्ष, करीब दो दशक से ग्राम सरसी स्थित मतहा माता मंदिर में पुजारी के रूप मे सेवाएं दे रहा था। गत दो जून को उसकी तबियत अचानक खराब लगने पर वह अपने गांव पलसऊ चला गया। परिजनों के अनुसार पुजारी ने घर आकर बताया कि उसके पेट में काफी दर्द हो रहा है। इसके बाद वह पानी पीकर सो गया। काफी देर बाद भी जब वह नहीं उठा तो परिजन उसे उठाने गए। इस बीच उसके प्राण निकल चुके थे। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूर्ण कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। इन दिनोंं देश भर मे गर्मी कहर ढा रही है। प्रशासन ने हीट वेव को देखते हुए एडवायजरी जारी की है और लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें