फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के बंगले में घुसा कोबरा, सुरक्षाकर्मियों में मची खलबली; स्नेक कैचर ने पाया काबू

Mon, 03 Jun 2024 01:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP: सागर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। तेज धूप और बीच बीच में बादलों से उमस का वातावरण बना हुआ है, जिससे इंसान तो ठीक पशु पक्षी जानवर तक हलाकान है।
 
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के बंगले में घुसा कोबरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मकरोनिया में स्थित बटालियन से एक मामला सामने आया है, जहां डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के बंगले में 5 फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया, जो गेट के पास रखी लकड़ी की बल्लियों में बैठा हुआ था। गेट पर गार्ड की ड्यूटी थी, इसी दौरान उसकी नजर कोबरा पर पड़ गई।

विज्ञापन

उसने बंगले में मौजूद स्टाफ को जानकारी दी, जिसके बाद वहां पर खलबली मच गई। तत्काल ही स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही बाबा भी पहुंच गए उन्होंने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया और आम के पेड़ पर बैठा दिया। इसके बाद एक प्लास्टिक का डिब्बा आया, उन्होंने दोबारा कोबरा को पकड़ा और उसे डिब्बे में बंद कर लिया।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन के बाद वन विभाग के साथ जंगल जाकर इसे सुरक्षित छोड़ देंगे। दरअसल गर्मी के साथ-साथ आसमान में बादल भी छाए हुए हैं, जिसकी वजह से उमस बढ़ रही है। बिलों के अंदर रहने वाले जीव जंतु इसमें बेचैन हो जाते हैं और भी बाहर निकलकर ठंडी जगह की तलाश में इधर-उधर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें