फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: धनपुरी में बेखौफ बदमाश, रास्ता रोककर तीन नकाबपोशों ने टेलीफोन ऑपरेटर से की लूट

Sat, 06 Dec 2025 01:00 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जिले में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लगातार हो रही वारदातों ने जिले के लोगों में डर का माहौल बना दिया है, जबकि पुलिस थानों के बीच समन्वय की कमी भी उजागर हो रही है।
विज्ञापन
धनपुरी और खैरहा की सीमा पर हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों हुई वारदात का अब तक खुलासा नहीं हुआ था कि धनपुरी खैरहा क्षेत्र में नई घटना ने पुलिस की गश्त और 112 की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। धनपुरी एसईसीएल सोहागपुर एरिया अंतर्गत राजेंद्रा भूमिगत खदान में कार्यरत टेलीफोन ऑपरेटर राजेश चौरसिया के साथ राजेंद्रा रोड बायपास पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। राजेश ने बताया कि राजेंद्रा रोड तालाब तिराहा के पास बने ब्रेकर पर जैसे ही उन्होंने बाइक धीमी की तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने वाहन को रोक लिया और पैसे की मांग की। उनके पास उस समय केवल 70 रुपये थे, जिसे लेकर बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


इसी दौरान रात अन्य दो वारदातें भी सामने आईं
एक अन्य वारदात में सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया गया, जबकि एक अन्य घटना में फोर व्हीलर का कांच तोड़ दिया गया। राजेश ने बताया कि 30 साल की नौकरी में यह पहली बार है, जब उनके साथ ऐसी घटना घटी है। स्पष्ट है कि क्षेत्र में चोरो ओर लुटेरों का आतंक बढ़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह रही कि घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने 112 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इसने डायल 112 की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- अटारी बॉर्डर पर छोड़ गया पति, पाकिस्तानी महिला ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीते दिनों ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मानपुर मार्ग में एक युवक के साथ भी इसी तरह की लूट हुई थी। अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक से मारपीट कर उसकी बाइक और पैसे लूट लिए थे। युवक पास के गांव तक पैदल पहुंचा और रात वहीं बिताई। उसने अगले दिन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन घटना का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।लगातार हो रही वारदात से जिले के लोगों में भय का माहौल है। चाहे 70 रुपये की लूट हो या बाइक लूट, घटनाएं छोटी नहीं मानी जा सकतीं, क्योंकि ये पुलिस सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं। धनपुरी थाने के उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह ने कहा हमें जानकारी नहीं है। घटना स्थल धनपुरी एवं खैरहा थाने का बॉडर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें