फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: सड़क की धुंध ने निगल ली पिता पुत्र की जान, अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से हुआ हादसा

Mon, 04 Mar 2024 10:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: बदले मौसम और छाई हुईं धुंध के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार तड़के जिले के केशवही-गिरवा मार्ग पर हुआ है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रजबांध के पूर्व सरपंच शोभा सिंह अपने पुत्र ओमकार एवं 10 वर्षीय बालक विवेक राज के साथ शादी कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। सड़क पर तड़के काफी धुंध छाई हुईं थी। तभी तेज रफ्तार सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे मे पूर्व सरपंच शोभा सिंह एवं उसके पुत्र ओंकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन


वहीं बाइक में सवार 10 वर्षीय बालक विवेक राज को गंभीर चोटें आई है। चौकी प्रभारी केशवाही आशीष झारिया ने बताया कि बाइक में सवार होकर तीनों लोग शक्ति टोला गए हुए थे, शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह वापस अपने गांव रजबांध लौट रहे थे। तभी केसवाही क्षेत्र के गिरवा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस
मौके पर ही पूर्व सरपंच एवं उसके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं 10 वर्षीय बालक गंभीर घायल हुआ है। रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों ने मामले की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। जानकारी लगते ही 108 में तैनात ईमटी अजय मिश्रा और पायलट वेदांत तिवारी घटनास्थल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें