फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धुंध ने ली पिता-पुत्र की जान, शादी से लौटते समय बाइक को लगी टक्कर और मौके पर ही हुई मौत

Mon, 04 Mar 2024 10:34 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: शहडोल जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व सरपंच और उनके दस वर्षीय बेटे की मौत हो गई। दोनों सुबह शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक बदले मौसम और धुंध की वजह से दृश्यता कम हो गई थी, जिसकी वजह से यह टक्कर हुई। 
विज्ञापन
शहडोल में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में बदले मौसम और छाई हुईं धुंध के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह ह्रदय विदारक हादसा सोमवार तड़के जिले के केशवही -गिरवा मार्ग में हुआ।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत रजबांध के पूर्व सरपंच शोभा सिंह अपने पुत्र ओमकार एवं 10 वर्षीय बालक विवेक राज के साथ शादी कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। सडक में तड़के काफी धुंध छाई हुईं थी। तभी तेज रफ्तार सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे मे पूर्व सरपंच शोभा सिंह एवं उसके पुत्र ओंकार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। बाइक पर सवार 10 वर्षीय बालक विवेक राज को गंभीर चोटे आई है। चौकी प्रभारी केशवाही आशीष झारिया ने बताया कि बाइक में सवार होकर तीनों लोग शक्ति टोला गए हुए थे। शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह अपने गांव रजबांध लौट रहे थे। इस दौरान केसवाही  क्षेत्र के गिरवा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। मौके पर ही पूर्व सरपंच एवं उसके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है, तो वहीं 10 वर्षीय बालक गंभीर घायल हुआ है। रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों ने मामले की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। जानकारी लगते ही 108 में तैनात ईमटी अजय मिश्रा और पायलट वेदांत तिवारी घटनास्थल पहुंचे। मौके पर देखा कि 10 वर्षीय बालक गंभीर घायल है। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें