फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: खाकी के एटीट्यूट पर भारी राइडर्स का ट्वीट, SP ने किया री-ट्वीट, दुर्व्यवहार पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Mon, 05 Aug 2024 09:53 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

खाकी के एटीट्यूट पर राइडर्स का ट्वीट भारी पड़ गया। मामले को लेकर शहडोल एसपी ने भी राइडर्स के ट्वीट को री-ट्वीट किया। साथ ही आमजन से दुर्व्यवहार करने पर दो पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
बाइक राइडर से दुर्व्यवहार करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में दो खाकी वर्दी धारियों ने बाइक राइडर्स के साथ बीच सड़क दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद आहत राइडर्स ने इस दुर्व्यवहार को लेकर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आला अधिकारियों को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसका वीडियो भी शेयर किया, जिसके बाद फौरन पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लेते हुए दुर्व्यवहार करने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।बता दें कि इसमें कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेन्द्र पाल शुक्ला और आरक्षक निर्मल मिश्रा शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाइक राइडर्स विवेक अपने अन्य साथियों के साथ गांधी स्टेडियम के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां से उक्त दोनों पुलिसकर्मी भी निकले। जिन्होंने बाइक राइडर्स के साथ अकारण दुर्व्यवहार करते हुए वर्दी का रौब दिखाते हुए गाली-गलौज की। इस घटना का वीडियो एक बाइक राइडर्स के हेलमेट में लगे कैमरे में भी कैद हो गया, जिसके बाद इस व्यवहार से आहत होकर बाइक राइडर्स विवेक ने एसपी को इस संबंध मे ट्वीट किया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा इसे गंभीरता से लिया और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर इसकी जानकारी री-ट्वीट के जरिए बाइक राइडर्स विवेक को दी।

जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक महेंद्र पाल शुक्ला कोतवाली में लंबे समय से पदस्थ हैं। प्रधान आरक्षक की कई बार ऐसी शिकायत सामने आ चुकी हैं। लेकिन अधिकारियों ने शिकायतों को नजरअंदाज किया था, जिसका नतीजा अब बाइक राइडर्स के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया, जिस पर एसपी ने एक्शन लिया और कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें