फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: राहुल गांधी सोमवार को पहुंचेंगे शहडोल, बाणगंगा मेला मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित

Sat, 06 Apr 2024 11:55 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा आठ अप्रैल को होगा। शहडोल में आठ अप्रैल को दोपहर दो बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की शहडोल समेत छह सीटों पर लोकसभा चुनावों में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने भी प्रचार अभियान में केंद्रीय नेताओं को झोंक दिया है। राहुल गांधी मध्य प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आठ अप्रैल को शहडोल से करेंगे। उनकी बाणगंगा मैदान पर  रैली रखी गई है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने राहुल गांधी के आठ अप्रैल को प्रस्तावित शहडोल दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बाणगंगा मेला मैदान पर दोपहर दो बजे राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने शहडोल में फुंदेलाल सिंह मार्को को उम्मीदवार बनाया है। जमुई हेलीपैड में उतरकर राहुल गांधी बाणगंगा मेला मैदान पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करेगे। स्थल की अनुमति से लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। राहुल गांधी इससे पहले नवंबर में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ब्यौहारी में आमसभा करने आए थे।  

भाजपा से सांसद हिमाद्री सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में है। पहले चरण में शहडोल के साथ-साथ सीधी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान होगा। इसके लिए भाजपा ने भी अपने अभियान को तेज कर दिया है। डॉ. मोहन यादव करीब-करीब इन सभी सीटों पर चुनाव प्रचार कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें