फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: महिला से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, कुछ सामान भी बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Wed, 16 Jul 2025 03:57 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र में बाजार से लौट रही महिला से बदमाशों ने गहने और मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया कुछ सामान बरामद कर लिया। फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में बाजार से लौट रही एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। लुटेर महिला के हाथ से  बैग, चांदी के गहने और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चौथी बार खोले गए बाणसागर डैम के आठ गेट, जलस्तर 81% के पार; लोगों से सतर्क रहने की अपील
 

सीधी थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय मैथली यादव बरगवां बाजार में खरीदारी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर लूटपाट की। आरोपियों ने महिला से चांदी की पायल, लॉकेट और मोबाइल फोन छीन लिए। महिला ने दो दिन बाद जैतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने दी सहमति, एमपी के पीड़ित नीट यूजी छात्रों की दोबारा परीक्षा की मांग पर होगी सुनवाई

जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मिलते ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जो पास के ही गांव का निवासी है। उसके पास से लूट का कुछ सामान भी बरामद किया गया है, जबकि उसका साथी अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।  घटना को लेकर पीड़िता मैथली यादव ने कहा, मैं बहुत डरी हुई थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मुझे राहत मिली है। उम्मीद है कि दूसरा आरोपी भी जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें