फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पुलिस से बचने की कोशिश पड़ी भारी, भागते समय कुएं में गिरने से तीन तस्करों की मौत

Tue, 14 Apr 2026 04:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में पुलिस की कार्रवाई के बीच बड़ा हादसा हो गया, जब पुलिस से बचकर भाग रहे तीन युवक कार पलटने के बाद भागते हुए अंधेरे में कुएं में गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र कमता गांव में मंगलवार सुबह सनसनी फैल गई, जब कमता गांव के पास एक कुएं से तीन युवकों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान शहडोल निवासी तनुज शुक्ला और बुढार थाना क्षेत्र के टिकुरी टोला निवासी सचिन सिंह बघेल व रोहित शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर तीनों के गांजा तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैतपुर से कमता की ओर जा रही एक संदिग्ध कार को डायल 112 में तैनात पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कार सवार युवक तेज रफ्तार में भागने लगे। कमता तिराहे के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

कार पलटने के बाद तीनों आरोपी वाहन से कूदकर भागे, जिनका पुलिस ने पीछा किया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर अंधेरे में भागते समय तीनों एक गहरे कुएं में गिर गए। रात में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर तीनों शवों को बाहर निकाला गया। मौके पर थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: धार में भाजपा के भीतर घमासान, महिला नेत्री ने जयसूर्या व साथियों पर मारपीट और धमकी के लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मिली कार से करीब 6 किलो गांजा बरामद किया गया है। पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और जांच जारी है।

हालांकि इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पीछा करते समय पुलिस की भूमिका क्या रही और क्या आरोपियों को समय रहते बचाने का प्रयास किया गया। साथ ही जब घटना देर रात हुई तो वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना क्यों नहीं दी गई, इन बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें