फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: नींद की झपकी आने से चलती ट्रेन से गिरा यात्री, आरपीएफ की नजर पड़ी तो बची जान, पैर में फ्रैक्चर

Mon, 14 Sep 2026 04:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस में सफर के दौरान नींद लगने से एक 40 वर्षीय यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। रेलवे लाइन किनारे पड़े यात्री को RPF जवानों ने तत्काल रेलवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
चलती ट्रेन से गिरा यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस में सफर के दौरान नींद आने से एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों की नजर शहडोल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे पड़े घायल यात्री पर पड़ी। जवानों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी और रेलवे एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


घटना सोमवार को शहडोल रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 910/18-20 की डाउन लाइन पर पॉइंट नंबर 94 के नजदीक हुई। ड्यूटी के दौरान RPF स्टाफ ने एक व्यक्ति को रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में देखा। सूचना मिलते ही पोस्ट प्रभारी, उप निरीक्षक एस. उरांव और अन्य बल सदस्य मौके पर पहुंचे। पूछताछ में घायल ने अपना नाम प्रदीप कुशवाहा (40), पिता स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, निवासी टिकरिया टोला, सतना थाना क्षेत्र बताया। उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। हालांकि कागज पर लिखे दो मोबाइल नंबर मिले, जिनके जरिए पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: शहडोल: अवैध रेत खनन पर एसपी सख्त, संभावित ठिकानों का निरीक्षण करने पहुंचे, सूनसान इलाके में मिला बड़ा डंप
विज्ञापन


प्रदीप ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 18478 हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस से कटनी से रायपुर जा रहा था। वह जनरल कोच में पीछे की ओर गेट के पास बैठा था। सफर के दौरान उसे नींद आ गई और इसी दौरान वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। उसने कटनी से रायपुर का टिकट लिया था लेकिन हादसे में टिकट भी गुम हो गया।
विज्ञापन


यात्री के अनुसार ट्रेन की गति कम होने के कारण उसे गंभीर चोट नहीं आई लेकिन उसके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना जीआरपी को भी दी गई। उप निरीक्षक आरएन झरिया स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेलवे एंबुलेंस से घायल को शासकीय जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। RPF जवानों की तत्परता के कारण घायल यात्री को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें