फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: खेत में मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 Dec 2025 11:56 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

गोहपारू थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव में आईटीआई कॉलेज के पीछे एक खेत से नवजात बच्ची का शव मिला। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
नवजात बच्ची की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहपारू थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित एक खेत में नवजात बच्ची का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खेत में शव देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गोहपारू थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार यह नवजात बच्ची का शव मोहतरा आईटीआई कॉलेज के पीछे स्थित एक खेत में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्ची की उम्र एक से दो दिन के बीच रही होगी।

ग्रामीणों ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान उनकी नजर नवजात के शव पर पड़ी, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिर AI तकनीक का दुरुपयोग, महाकाल मंदिर के पुजारियों में नाराजगी; जानें क्या है मामला

गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि नवजात बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में खेत में फेंका। आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं जिनका हाल ही में प्रसव हुआ है। उसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें