फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Lathi Tournament: शहडोल के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज सहित नौ मेडल जीते, खुशी का माहौल

Mon, 25 Dec 2023 03:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

National Lathi Tournament: जज प्रमोद विश्वकर्मा ने बताया, उत्तराखंड के हरिद्वार में फेडरेशन कप आयोजित हुआ। इसमें 22 राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें शहडोल जिले के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज सहित नौ मेडल जीते।
विज्ञापन
लाठी प्रतियोगिता में मेडल जीते हुए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के संभागीय लाठी प्रमुख और एशियन लाठी प्रतियोगिता में शहडोल का दबदबा रहा है। प्रतियोगिता के जज प्रमोद विश्वकर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार में फेडरेशन कप आयोजित हुआ, जिसमें 22 राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, मध्य्प्रदेश के दल में शहडोल जिले के विराट मार्शल आर्ट एकेडमी के तीन  खिलाड़ी का चयन फेडरेशन कप के लिए हुआ था। 

विज्ञापन


पट्टा बाजी में शानवी सोनी और आर्या गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, लाठी युद्ध में शानवी ने कांस्य पदक और रजत पदक प्राप्त किया। आर्य गुप्ता एक लाठी कांस्य और दो लाठी में रजत पदक हासिल किया। लाठी युद्ध में आंचल वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता और एक लाठी व दो लाठी में कांस्य पदक जीता।

अंतरराष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता बांग्लादेश के लिए ये तीनों खिलाड़ियों का चयन हो चुका है। इन तीन खिलाड़ियों का नौ पदक पर कब्जा रहा है। सभी प्रतिभागियों को लाठी के प्रमुख प्रशिक्षक प्रमोद विश्वकर्मा द्वारा एक वर्ष से प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया था। 
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल
इस मौके पर संभागीय लाठी सचिव संजीव निगम अनूपपुर लाठी संघ के सचिव किशोर साकेत, सहायक आयुक्त आंनद राव सिन्हा, सहायक संचालक रहीस खान, खेल विभाग के समन्वयक अजय सोंधिया, दयानद सोंधिया, कीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख राकेश त्रिपाठी, क्रीड़ा भारती शहडोल के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, लाठी प्रशिक्षक संजय कंघिकार, शिवानी नामदेव, गोल्डी पाल, अंकुश गुप्ता और निर्मल सिंह ने खिलाड़ियों को सराहनीय योगदान दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें