फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला की गला घोंटकर हत्या, शव को बोरी में भरकर तालाब में फेंका

Tue, 05 Jul 2022 09:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या के बाद आरोपी ने उसका शव बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिया। महिला की लाश पानी में तैरते हुए मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
तालाब में तैरती महिला की लाश। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या के बाद आरोपी ने उसका शव बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिया। महिला की लाश पानी में तैरते हुए मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भेजा है, फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम खामहा के कुनी बंधा में 35 वर्षीय महिला का बोरी में बंधा संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या गला घोंटकर करने के बाद शव को बोरी में बांधकर तालाब में फेंकना प्रतीत हो रहा है। मृत महिला कौन है फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

गोहपारू थाना प्राभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला का किसी ने गला घोंटकर हत्या की है। अज्ञात महिला की पहचान की जा रही है। घटना के पीछे किसका हाथ है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें