फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ससुराल की जमीन पर करना चाहता था कब्जा, पत्नी के मना करने पर उसे मार डाला

Fri, 17 Mar 2023 04:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में ससुराल की जमीन पर कब्जा करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति ने मना करने पर अपनी पत्नी की जान ले ली। 
 
विज्ञापन
Murder - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के मझौली गांव में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति चाह रहा था कि उसकी पत्नी की नानी की जमीन वह अपने नाम पर करा लें। पत्नी ने इस बात से मना कर दिया। पति इस बात से नाराज हो गया। लाठी डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की रात तकरीबन 10 बजे पति-पत्नी खाना खाने के बाद चर्चा कर रहे थे। तभी अचानक महिपाल कौल ने पत्नी श्याम बाई, उम्र 28 वर्ष, से बात करते हुए कहा कि उसकी नानी की भूमि तीन एकड़ है। महिपाल कौल अपने नाम पर यह जमीन करवाना चाह रहा है। इस बात को मृतका श्याम बाई ने मना कर दिया। पति महिपाल कौल से कहा कि और भी बहने हैं। उन्हें भी नानी जमीन देगी। इससे नाराज पति ने श्याम बाई से विवाद शुरू कर दिया। पास में रखी लाठी से बुरी तरीके से उसे पीटने लगा। घायल अवस्था में श्याम बाई ने इसकी जानकारी अपने भाइयों को दी। भाई घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जब श्याम बाई के भाई वहां पहुंचे तो उनकी बहन मृत पड़ी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसआई आरपी वर्मा ने बताया है कि पति-पत्नी के विवाद में श्याम बाई की मौत हो गई है। वहीं पति पर हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें