फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में ओवरब्रिज के नीचे ट्रक ने मारी वाहन को टक्कर, दो गंभीर

Sun, 09 Apr 2023 01:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में ओवरब्रिज के नीचे एक कैप्सूल ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। इसमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। अंधा मोड़ होने की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
शहडोल में हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल से रीवा की ओर जाने वाले मार्ग में सोहागपुर थाने के पास ओवरब्रिज के नीचे कैप्सूल ट्रक ने टीयूवी वाहन को टक्कर मार दी। इसमें सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हुए हैं। देर रात की यह घटना है। 

विज्ञापन


सोहागपुर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने रविवार को बताया कि टीयूवी वाहन गोहपारू से शहडोल आ रहा था। तेज और लापरवाहीपूर्वक उमरिया की ओर से बुढार जा रहे कैप्सूल ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टीयूवी में  सवार महिला सहित दो लोग गंभीर घायल हुए हैं।  दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सोहागपुर थाने के समीप नए हाईवे के लिए ओवरब्रिज निर्माण चल रहा है। इसकी वजह से हादसे लगातार हो रहे हैं। अंधे मोड़ की वजह से आए दिन वाहन टकराते हैं। कुछ महीने पूर्व इसी स्थान पर बड़ा हादसा हुआ था। उसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। उमरिया से बुढार जाने वाले वाहनों को ओवरब्रिज दिखाई नहीं पड़ता। इससे गोहपारू से शहडोल आ रहे वाहन शिकार हो जाते हैं।  
विज्ञापन


सड़क निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही
एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने गोहपारू-शहडोल मार्ग पर स्पीड ब्रेकर तो बनवा दिया लेकिन सड़क निर्माण कर रही कंपनी ने हाईवे पर बन रहे ओवरब्रिज में न कोई साइन बोर्ड लगाया है और न ही ब्रेकर लगाए हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। थाना प्रभारी सोहागपुर अनिल पटेल ने बताया है कि स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी थाने में भी दी है। एसडीएम को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। सड़क निर्माण कर रही कंपनी को निर्देश दिए गए हैं लेकिन अभी तक कोई साइन बोर्ड नहीं लगा है। एसडीएम से बात कर जल्द से जल्द आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें