फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

Sat, 14 Sep 2024 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में ट्रेन हादसा हुआ है। मालगाड़ी के आठ डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए। बताया जा रहा है, ट्रेन कोयले से लदी थी। अचानक डिब्बे पटरी से उतरने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शहडोल में ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयला लोड करके बुढ़ार साइडिंग से जा रही एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। इस हादसे मे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम लगभग चार बजे बुढ़ार साइडिंग से कोयला लोड करने के बाद मालगाड़ी बुढ़ार की ओर जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही मालगाड़ी आगे बढ़ी, कुछ ही दूर बाद एक-एक करके आठ डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। जब गाड़ी आगे न बढ़ी तब चालक को एहसास हुआ।

बता दें कि रेल साइडिंग से रोजाना कई मालगाड़ियों में कोयला लोड कर रवाना किया जाता है। लेकिन कई साल पुरानी इन रेल पटरियों की खस्ताहाल स्थिति की ओर न तो रेल प्रबंधन के जिम्मेदारों का ध्यान गया और न ही वहां मौजूद कालरी का। यदि ऐसे में किसी प्रकार की जनहानि हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइडिंग से मालगाड़ी निकलने के बाद जिस स्थान पर कांटा किया जाता है, वहां के रेल पटरियों की हालत भी खस्ताहाल स्थिति में है। पटरियों के नीचे लगी स्लीपर के पास की गिट्टी व मिट्टी का कटाव हो चुका है। लेकिन इसमें सुधार करने की जरूरत नहीं समझी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें