फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: शहडोल के कई मतदान केंद्रों में चुनाव का बहिष्कार, कलेक्टर की समझाइश के बाद बेलिया में वोटिंग शुरू

Fri, 17 Nov 2023 01:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP Election 2023: जैतपुर के बेलिया मतदान क्रमांक 187 में 500 मतदाताओं ने एसईसीएल की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था, बेलिया में कलेक्टर की समझाइश के बाद मतदान प्रकिया शुरू होने की खबर है।
विज्ञापन
शहडोल के कई मतदान केंद्रों पर चुनाव का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के कई मतदान केंद्रों में चुनाव का बहिष्कार हो रहा है। सड़क, बिजली, पुल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध सुबह से ही शुरू किया। तीन घंटे से अधिक समय बीत गया है, कई पोलिंग बूथ में एक भी वोट नहीं डाले गए हैं। जैतपुर के नगपुरा मतदान केंद्र क्रमांक 10 में सड़क को लेकर 654 मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया। जैतपुर विधानसभा के मिठौली मतदान केंद्र क्रमांक 41 में 400 मतदाताओं ने बिजली की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार किया है, वहीं जैतपुर के बेलिया मतदान क्रमांक 187 में 500 मतदाताओं ने एसईसीएल की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था, बेलिया में कलेक्टर की समझाइश के बाद मतदान प्रकिया शुरू होने की खबर है। जैतपुर 85 विधानसभा क्षेत्र  के मतदान केंद्र 29 मलया के ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 62 में मतदान नहीं हो रहा है, ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 62 में मतदान का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया है। सड़क, बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर गांव वाले मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। अभी तक यहां एक भी मतदाता केंद्र में नहीं पहुंचे हैं। सूचना लगते ही अधिकारी गांव की ओर रवाना हो रहे हैं। जहां-जहां मतदान का बहिष्कार लोग कर रहे हैं। वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ जिले के बड़े अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और ग्रामीणों से बातचीत करने की कोशिश की जा रही है। बातचीत करने के बाद शायद मतदान शुरू हो जाए, लेकिन अभी कई स्थानों पर एक भी वोट नहीं डाले गए हैं।

जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिठौली एवं मलाया में 5 घंटे बाद भी वोटिंग शुरू नहीं हुई है। अपनी कई समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सुबह से ही मतदान का बहिष्कार किया था, सुबह से बातचीत करने के लिए सेक्टर अधिकारी सहित जिले के बड़े अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने हैं, जिसको लेकर अभी भी दोनों पोलिंग बूथ में एक भी वोट नहीं डाले गए हैं। तो वहीं, जैतपुर विधानसभा के ग्राम गिरवा में 5 घंटे बाद वोटिंग शुरू हो गई है। जमीन में अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया था, तहसीलदार की समझाइए के बाद मतदान शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र बूथ क्रमांक 85 के ग्राम पंचायत कोटा मतदान केंद्र कोपरा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सड़क, बिजली और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। 6 घन्टे से ग्रामीणों का विरोध जारी है। मौके पर कलेक्टर वंदना वैद्य दलबल के साथ मतदान केंद्र कोपरा पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाइए देकर आश्वासन भी दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर मतदान जारी किया। लगभग 6 घंटे बाद मतदान चालू हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें