फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: नाजायज संबंध के शक में दो सगे भाइयों ने की पड़ोसी की हत्या, जंगल के नाले में मिला शव

Mon, 13 Jan 2025 10:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सीधी थाना क्षेत्र के मीठी गांव में सोमवार को दो सगे भाइयों ने चरित्र संदेह के चलते नाई की हत्या कर दी। आरोपी आरिफ और छोटू को संदेह था कि मृतक चोखेलाल नापित (52) उनके घर की किसी महिला से अवैध संबंध रखता है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में दो सगे भाइयों ने मिलकर एक अधेड़ की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। मामला चरित्र संदेह से जुटा हुआ है। दोनों भाइयों ने पहले अधेड़ को बीच गांव में खुलेआम पीटा। इसके बाद अधमरा होने पर उसे बाइक में बैठाकर गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर मीठी जंगल के जंगली नाले में फेंक दिया था।

विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम को गांव के ही कुछ लोगों ने देख लिया था, जिसके बाद घटना की सूचना सीधी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर आई पुलिस को जब ग्रामीणों ने घटना क्रम बताया, तब सर्चिंग के दौरान अधेड़ की लाश मिलने से वारदात का खुलासा हो सका। घटना सोमवार को सीधी थाना क्षेत्र के मीठी गांव में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरिफ और छोटू दोनों सगे भाई हैं। मृतक चोखेलाल नापित पिता इंद्रपाल (52) के ऊपर दोनों भाई चारित्रिक संदेह किया करते थे। दोनों भाइयों को लगता था कि चोखेलाल लगातार उनके घर आता-जाता है। इस कारण उसका घर में किसी महिला से अवैध संबंध है। सोमवार सुबह चोखेलाल से आरिफ और छोटू का इसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


बीच रास्ते में खुलेआम पीटा 
सीधी पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों सगे भाइयों ने चोखेलाल को बीच गांव में खुलेआम पीटा है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि चोखेलाल को अधमरा करने के बाद दोनो भाइयों ने उसे बाइक में बैठाया और जंगल की तरफ लेकर चले गए थे।

ग्रामीणों को हुआ संदेह, पुलिस को दी सूचना
पुलिस ने बताया कि चोखेलाल को जिस तरह लाद कर दोनों भाई जंगल की तरफ जा रहे थे, उसे देख ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने कुछ देर तक आरिफ और छोटू का बाइक से पीछा भी किया। लेकिन ये घने जंगल में जाकर ओझल हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की डायल 100 को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने पांच किलोमीटर क्षेत्र में की सर्चिंग 
घटना स्थल में पहुंची पुलिस को जब ग्रामीणों ने घटनाक्रम बताया तो पुलिस भी भौचक्क रह गई। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की। गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर मीठी के जंगल में एक जंगली नाला है। वहां सर्चिंग के दौरान पुलिस को चोखेलाल का शव मिल गया।

दोनों भाई फरार
सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि चरित्र संदेह को लेकर मीठी गांव में एक अधेड़ की हत्या की गई है। हत्या का आरोप दो सगे भाइयों के ऊपर है। लोगों की सूचना पर जब पुलिस ने सर्चिंग की, तब जंगली नाले में चोखेलाल का शव बरामद हुआ है। दोनों भाई मौके से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें