फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: सीधी के बाद शहडोल में जुल्म, मजदूरी कर लौट रहे दलित को तीन दबंगों ने पीटा, अस्पताल में भी आ धमके

Tue, 11 Jul 2023 04:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार


MP Crime News: सीधी में पेशाब कांड फिर इंदौर में आदिवासी नाबालिग लड़कों की बेरहमी से पिटाई। एमपी में आदिवासियों और दलितों के साथ अत्याचार के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब शहडोल में भी मजदूरी कर लौट रहे एक दलित युवक को बेरहमी से पीटने की खबर सामने आई है।
 
विज्ञापन
दलित को तीन दबंगों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सीधी पेशाब कांड के बाद अब शहडोल में एक दलित मजदूर के साथ बेरहमी से पिटाई की खबर सामने आई है। तीन दबंगों ने मिलकर दलित प्रेम चौधरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जब वह घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा, तो यहां भी उस पर हमले की कोशिश की गई, इस हमले से पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


बता दें कि दलित युवक के साथ मारपीट का मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। युवक के साथ मारपीट करने वाले में एक युवक भी दलित समाज से आता है, जिस पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने दी है।

प्रेमलाल चौधरी उर्फ कैलाश काम से अपने घर लौट रहा था, तभी लकी अपने दो अन्य साथियों के साथ हनुमान मंदिर के पास आया और खाने-पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगा। जब युवक ने पैसा देने से मना किया तो तीनों युवकों ने मिलकर मारपीट की है। इस हमले में गंभीर चोट आने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में पहुंचकर आरोपी युवकों ने वहां भी मारपीट करने का प्रयास किया। आरोपियों के इस अत्याचार व मारपीट से प्रेम चौधरी और उसका परिवार दहशत में रो-रोकर मदद की गुहार लगा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था ध्वस्त...
इन दिनों जिले की कानून व्यवस्था ध्वस्त होती दिखाई दे रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र में  एक घर में आठ आरोपी घुसकर डकैती डालकर फरार हो जाते हैं, लेकिन पुलिस हफ्तों गुजर जाता है और आरोपियों की तलाश नहीं कर पाती है। डकैती की घटना के कुछ दिन बाद ही शहर के मुख्य बाजार में दुकान में टीन सेट तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया है तो वहीं एक प्रसिद्ध मंदिर से दान पेटी एवं अन्य सामान की भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।

जैतपुर थाना थाना क्षेत्र में भी आए दिन अपराध बढ़ रहा है। थाना प्रभारी मुख्यालय से नदारद रहते हैं। लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी शाम होते ही 70 किलोमीटर दूर स्थित जिला मुख्यालय शहडोल पहुंच जाते हैं, जिसकी वजह से जैतपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग न होने की वजह से अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार एवं मंगलवार की दरमियानी रात सेंध मारकर जैतपुर के भीखमपुर गांव में चोरी की एक बड़ी घटना हुई है। जहां चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए हैं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह को हटाने के लिए कांग्रेस ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा है। पूर्व में जैतपुर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर कांग्रेसियों ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि सर्पदंश से मौत के बाद मासूम की मां के साथ पुलिस की बर्बरता सामने आई थी। मासूम का पीएम न कराने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी ने मृतक की मां के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। मामला तूल पकड़ा और वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंचा। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने केवल प्रधान आरक्षक को ही लाइन हाजिर किया, थाना प्रभारी को भी हटाने की ग्रामीण मांग कर रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें