फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कलेजे के टुकड़े को खुले आसमान के नीचे छोड़ गई मां, धूप में जल रही नवजात को ग्रामीणों ने बचाया

Thu, 23 Feb 2023 12:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मासूम धूप में जल रही थी और रो रही थी तभी ग्रामीण तालाब की ओर रोने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने कपड़े में मासूम को लपेट लिया और उसे मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया, जहां मासूम का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
लावारिस हालत में मिली नवजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर के डोंगरी टोला तालाब की मेढ़ पर गुरुवार सुबह एक नवजात को निर्दयी मां छोड़ कर चली गई। तालाब जाते वक्त ग्रामीणों की नजर मासूम पर पड़ी, मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस की डायल हंड्रेड को दी है,सूचना लगते ही डायल हंड्रेड में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया, जहां मासूम का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नवलपुर के डोंगरी टोला तालाब की मेंढ में एक नवजात बालिका रो रही थी। पुलिसकर्मी के अनुसार मासूम को मां ने बिना कपड़ों के ही जमीन पर रख दिया था। मासूम धूप में जल रही थी और रो रही थी तभी ग्रामीण तालाब की ओर रोने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। डायल हंड्रेड में तैनात एएसआई सूर्यभान सिंह व पायलट प्रदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और कपड़े में मासूम को लपेट लिया और उसे मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया, जहां मासूम का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें