फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल में डबल मर्डर: सास और पत्नी की हत्या करके दरवाजे पर ताला लगा भागा पति, बदबू आने पर खुला राज

Thu, 08 Oct 2026 01:21 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

नवागांव में बंद कमरे से मां-बेटी के करीब पांच दिन पुराने शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक दोनों की हत्या की आशंका है। प्रारंभिक जांच में महिला के पति पर संदेह जताया गया है, जो घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
यहां हुआ डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के नवागांव में गुरुवार को बंद कमरे के अंदर मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव करीब पांच दिन पुराने बताए जा रहे हैं। घर से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने महिला के रिश्तेदार को सूचना दी। अहमदाबाद में रह रहे रिश्तेदार ने डायल-112 को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के बाहर लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में दोनों के शव मिले।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान रुचि रजक (30) और उसकी मां सावित्री पति प्रेमलाल (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रुचि का मायका सीधी जिले के मझौली में है। उसकी शादी वर्ष 2025 में नवागांव में हुई थी और वह पति के साथ रह रही थी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रविवार को उसकी मां सावित्री बेटी को मायके ले जाने के लिए नवागांव पहुंची थी।

ये भी पढ़ें: सागर: खेत में पड़ी शराब पीते ही बिगड़ी युवक की हालत, अस्पताल से छुट्टी के बाद की कम दिखाई देने की शिकायत
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इसी बात को लेकर रुचि के पति से विवाद होने की जानकारी सामने आई है। आशंका है कि विवाद के बाद पति ने पत्नी और सास की हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद घर में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे रविवार रात गांव से जाते हुए देखने की बात पुलिस को बताई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की है। पुलिस रुचि के पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के मामले में रुचि के पति पर संदेह है। वह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें