अनूप मिश्रा के जीवित अवस्था की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शहडोल में सड़क दुर्घटना में रोजगार सहायक की मौत हो गई। घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव के पास शनिवार की सुबह घटी है। घटना उस वक्त घटी जब रोजगार सहायक अपनी मोटरसाइकिल से रीवा जा रहे थे। तभी सामने से आ रहा अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे रोजगार सहायक अनुप मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार जयसिंहनगर के पंचायत मोहनी के रोजगार सहायक अनूप मिश्रा पिता जवाहरलाल मिश्रा (40) कि इस हादसे में मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मोहनी के रहने वाले रोजगार सहायक अनूप मिश्रा अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर सुबह रीवा जा रहे थे। तभी रास्ते में जोरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक सवार अनूप को ठोकर मार दी और घटना करने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया।
घटना के समय सड़क पर लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। घटना देख लोग मौके पर दौड़ पड़े तब अनूप की सांसे चल रही थी। अस्पताल ले जाने की स्थानीय लोग तैयारी करने लगे जब तक घायल अनूप ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जानकारी लगने के बाद ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल लाया गया है। रोजगार सहायक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद से मोहनी पंचायत में मातम पसर गया है।
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अनूप मिश्रा की मौत हुई है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। यह घटना शनिवार की सुबह 6:00 बजे जोरा गांव के पास घटी है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। जल्द ही वाहन का पता लगा लिया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन बोलेरो है, जिससे यह घटना घटी है।