फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: जय अम्बे कंपनी के कैंप में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका; सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Tue, 17 Nov 2026 08:14 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में जय अम्बे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैंप में भीषण आग लगने से भारी नुकसान की आशंका है। शुरुआती अनुमान में नुकसान करोड़ों रुपये तक बताया जा रहा है। घटना के बाद कंपनी की फायर सेफ्टी व्यवस्था, अधिकारियों की मौजूदगी और एसईसीएल की निगरानी पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
भीषण आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में कार्यरत जय अम्बे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैंप में सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से कैंप में रखे सामान और अन्य संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। शुरुआती जानकारी में नुकसान का आंकड़ा करोड़ों रुपये तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद उसे नियंत्रित करने के लिए तत्काल प्रभावी इंतजाम नहीं हो सके। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि औद्योगिक परियोजना में काम करने वाली ठेका कंपनी के कैंप में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण और प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात थे या नहीं। यदि सुरक्षा के इंतजाम मौजूद थे तो आग पर समय रहते काबू क्यों नहीं पाया जा सका? वहीं, यदि पर्याप्त संसाधन नहीं थे तो कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कंपनी प्रबंधन कितना गंभीर था?

ये भी पढ़ें- स्कूल बना अखाड़ा: छात्र के पिता-भाई ने स्पोर्ट्स टीचर को पीटा, शिक्षिकाओं से अभद्रता और धमकी देने का आरोप
विज्ञापन


घटना को लेकर एक और गंभीर सवाल जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर उठ रहा है। आरोप है कि आग लगने के करीब चार घंटे बाद तक कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। आपातकालीन स्थिति में अधिकारियों की इस कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। कंपनी के सेफ्टी विभाग के प्रमुख केके पांडेय की निगरानी व्यवस्था भी चर्चा में है।
विज्ञापन


एसईसीएल की निगरानी पर भी सवाल
इस घटना ने एसईसीएल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल है कि क्या ठेका कंपनी के कैंप का नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाता था? क्या अग्निशमन उपकरणों और आपातकालीन व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण किया गया था? अब जरूरत है कि घटना की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए और सुरक्षा में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें