फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Transfer News: शहडोल में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल, चार थाना प्रभारियों के तबादले; आदेश जारी

Thu, 29 Jan 2026 07:58 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए एसपी रामजी श्रीवास्तव ने चार थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जन समन्वय बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए चार थाना प्रभारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। काफी लंबे समय बाद किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार सोहागपुर थाने को कमान अरुण पांडे को सौंपी गई है, वहीं सोहागपुर थाना प्रभारी रहे भूपेंद्र मणि पांडे को अमलाई थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है। अब तक अमलाई थाने की कमान संभाल रहे जयप्रकाश शर्मा को जैतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक को ब्यौहारी थाने की कमान सौंपी गई है।

पढे़ं: मैहर की सड़कों पर छात्रों का हुड़दंग, नाबालिगों के हाथ में स्टेयरिंग; नियमों की उड़ी धज्जियां
विज्ञापन


ब्यौहारी थाना क्षेत्र की बात करें तो यहां अब तक प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ चारी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनकी जगह जिया उल हक को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

एसपी रामजी श्रीवास्तव के इस निर्णय को जिले में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नए थाना प्रभारियों की तैनाती से अपराध नियंत्रण, और कानून-व्यवस्था की स्थिति में और अधिक सुधार आएगा। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के स्थानांतरण से नई ऊर्जा और कार्यशैली देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद सभी नए थाना प्रभारियों ने शीघ्र ही अपने-अपने प्रभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलेवासियों को उम्मीद है कि इस बदलाव से पुलिस और जनता के बीच समन्वय मजबूत होगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें