फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बड़ा हादसा होने से टला, बंदर के कूदने से गिरा बिजली पोल, बाल-बाल बची लोगों की जान

Mon, 25 Nov 2024 08:02 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

धनपुरी में बड़ा हादसा होते-होते उस समय बच गया, जब एक जर्जर विद्युत पोल में बंदर के कूदने के बाद खंभा तार समेत बीच सड़क में गिर गया। गनीमत रही कि चंद सेकेंड पहले वहां से राहगीर गुजर चुके थे नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पड़ा बिजली पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले की कोयलांचल नगरी धनपुरी में सोमवर की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते उस समय बच गया, जब एक जर्जर विद्युत पोल में बंदर के कूदने के बाद खंभा तार समेत बीच सड़क में गिर गया। गनीमत रही कि चंद सेकेंड पहले वहां से राहगीर गुजर चुके थे, नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड नंबर-22 बड़ी मस्जिद रोड में एक बिजली का खंभा करीब शाम साढ़े पांच बजे उस समय अचानक टूटकर बीच सड़क में गिर गया। जब उसके ऊपर एक बंदर कूदा। बंदर के कूदते खंभा नीचे से टूटकर करंट दौड़ते तार समेत बीच सड़क में गिर गया। रहवासियों ने बताया कि उक्त सीमेंट का खंभा नीचे से काफी जर्जर हो चुका था, जिसकी जानकारी कई बार स्थानीय लोगों के साथ-साथ कांग्रेस नेता मोहम्मद साबिर द्वारा विद्युत मंडल कार्यालय धनपुरी में दी गई।

लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके परिणाम स्वरूप सोमवार शाम को एक बड़ा बंदर जैसे ही पोल में कूदा और आगे छलांग लगाई। तभी उक्त जर्जर बिजली का खंभा बीच सड़क में करंट दौड़ते तार समेत गिर गया। जमीन पर गिरे भारी भरकम सीमेंट के खंभे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर आ गए। घटना के बाद तत्काल ही इसकी जानकारी विद्दयुत मंडल कार्यालय में दी गई। कुछ ही देर बाद विद्दयुतकर्मी मौके पर पहुंच गए। खंभा गिरने और तार टूट जाने के कारण उक्त क्षेत्र में अंधकार छा गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय खंभा टूटकर जमीन में गिरा उससे चंद सेकेंड पहले वहां से तीन लोग गुजरे थे। अगर कुछ सेकेंड पहले ऐसा होता तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि पोल की जर्जर स्थिति की जानकारी होने के बाद भी शायद विद्दयुत विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा था। लोगों ने नगर में ऐसे जर्जर सभी विद्युत पोल को समय रहते बदलने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें