फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रातों-रात चोरी! चोरों ने मिनटों में जेवरात और नकदी उड़ाए, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 29 Mar 2026 12:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र में दीपक साहू के घर चोरी की घटना सामने आई। परिवार रात में आंगन में सो रहा था और कमरे में ताले लगे थे, लेकिन चोर घर की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अलमारी तोड़कर 3 तोला सोना, आधा किलो चांदी और 25 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शहडोल में चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे लोगों के घरों में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुढार थाना क्षेत्र में एक अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। यहां परिवार घर के आंगन में सोता रहा और कमरों में बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन सुबह तक अंदर से लाखों की चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना बुढार थाना क्षेत्र के रामजानकी मंदिर वार्ड नंबर 10 में हुई। यहां रहने वाले दीपक साहू के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य रात में घर के आंगन में सो रहे थे और कमरों के दरवाजों में बाहर से ताला लगा दिया गया था।

चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर किया चोरी
सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो दरवाजों में ताला वैसे ही लगा हुआ था। लेकिन अंदर जाकर देखा तो सभी के होश उड़ गए। चोर घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे थे और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नगदी पार कर दी। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दीवार में बड़ा छेद मिला, जिससे चोर अंदर आए थे।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर के पटेल मार्केट में भीषण आग, दूर से धुएं का गुबार देख कांप गए लोग

विज्ञापन

 

कितना माल चोरी हुआ
पीड़ित दीपक साहू ने बताया कि चोर लगभग 3 तोला सोने के जेवरात, आधा किलो चांदी के जेवरात और करीब 25 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। दीपक साहू के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोग पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें