फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल में तेंदुए का आतंक: घर में सो रही किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर मिला शव, गांव में दहशत

Wed, 04 Nov 2026 09:44 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

ब्यौहारी क्षेत्र में तेंदुए के हमले में 15 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। रात में सोते समय तेंदुआ उसे उठा ले गया। सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर उसका शव मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में जंगली जानवरों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के तगावर गांव के बिजाहरा टोला में घर के बाहर परछी में अपनी बहन के साथ सो रही 15 वर्षीय किशोरी को तेंदुआ उठाकर ले गया। कुछ देर बाद घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरस्वती सिंह गोंड अपनी बहन के साथ घर की परछी में सो रही थी। उनकी मां घर के अंदर बने कमरे में सो रही थीं। बताया गया कि घर में दरवाजा नहीं लगा था। इसी दौरान तड़के तेंदुआ घर में घुसा और सरस्वती को उठाकर ले गया। सुबह जब साथ सो रही बहन की नींद खुली तो बिस्तर पर सरस्वती नहीं मिली। उसने मां को जगाया। इसके बाद मां-बेटी ने उसकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूरी पर कंबल मिला, जबकि करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में सरस्वती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें: सीजी: छह हजार करोड़ के महादेव सट्टा घोटाले का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सुबह करीब चार बजे घटना की सूचना ब्यौहारी पुलिस को दी। संवेदनशील मामला होने के कारण थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। एसडीओपी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जंगली जानवर के हमले की पुष्टि होने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


दरवाजा नहीं होने से घर में घुसा तेंदुआ
डीएफओ तरुणा वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यह वन क्षेत्र से लगा इलाका है। घर में दरवाजा नहीं होने के कारण तेंदुआ अंदर घुसा और किशोरी को उठा ले गया। मृतका के पिता शिवचरण महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। घर में मां और दो बेटियां थीं। वन विभाग की ओर से नियमानुसार मिलने वाली सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय है। बड़ी संख्या में ग्रामीण तेंदुए की तलाश में जुटे हैं। वन विभाग और पुलिस की कई टीमें आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें