फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नदी किनारे मिला मानव कंकाल, पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच, गांव में दहशत का माहौल

Mon, 12 May 2025 01:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि, स्थानीय लोगों की सूचना पर मानव कंकाल को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
नर कंकाल ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में स्थित सोन नदी के किनारे एक मानव नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ युवकों को नदी किनारे मानव कंकाल जैसा कुछ दिखाई दिया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 150 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अचानक घेरा महाकाल मंदिर, सकते में आ गए श्रद्धालु; जानें वजह

प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि यह कंकाल किसी पुरुष का हो सकता है। कंकाल मिलने के बाद क्षेत्र में कई तरह की आशंकाएं जन्म ले रही हैं। कुछ लोग इसे किसी आपराधिक घटना से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि अन्य इसे किसी पुराने लापता मामले से संबंधित मान रहे हैं। गोपालपुर निवासी रामेश्वर ने कहा, ऐसी घटनाएं गांव के लिए चिंताजनक हैं। पुलिस मामले की शीघ्र और निष्पक्ष जांच करे। पुलिस पूर्व में थाना क्षेत्र से लापता हुए व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही कुछ समय पूर्व नदी में डूबे लोगों की सूची भी खंगाली जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के मामलों में फोरेंसिक जांच अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जिससे कंकाल की उम्र, पहचान और मृत्यु के संभावित कारणों का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नाबालिग को अकेला देखकर घर में घुसा पड़ोसी, फिर मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

फोरेंसिक जांच के लिए भेजा कंकाल
थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि, स्थानीय लोगों की सूचना पर मानव कंकाल को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर काम कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें