फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बुढार हाईवे पर हादसा, कार-बाइक में टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Fri, 30 Jan 2026 01:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बुढार थाना क्षेत्र के सरफा फूल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धनपुरी निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार-बाइक जब्त की। तेज रफ्तार को प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
मौके पर खड़ी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरफा फूल के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक धनपुरी का निवासी था और गुरुवार रात अपनी बाइक से अपने मामा के घर जमुई जा रहा था। जैसे ही वह बुढार-शहडोल हाईवे पर सरफा फूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बुढार पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते कार घटनास्थल पर ही खड़ी रह गई। पुलिस ने मौके से कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। मृतक जिस बाइक से जा रहा था उसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 18 एमएल 8098 बताया गया है, जबकि दुर्घटना में शामिल कार का नंबर सीजी 15 बी 7982 है।

ये भी पढ़ें- स्कूलों के बाहर 'इत्र की शीशी' वाले की दहशत, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस कार चालक की भूमिका और लापरवाही के बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है और क्षेत्र में भी इस दुर्घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें