फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: सोन नदी पुल के पास हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल; एक गंभीर

Tue, 26 Nov 2024 02:58 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि किसी तेज रफ्तार मिनी ट्रकने बाइक को टक्कर मारी है। हादसे में एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सड़क पर पड़े घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के सोन नदी पुल के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे हुआ। बाइक सवार दोनों युवक गोहपारू से शहडोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया।
 
थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी है। इस दुर्घटना में एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का इलाज जारी
दोनों घायल युवक मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें