फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: देवलौंद में भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Thu, 01 Jan 2026 09:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मडसा से रीवा जा रही एक निजी कंपनी की बस सामने से आ रही बाइक में जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए रीवा रैफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर खड़े लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवलौंद थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में मडसा से रीवा जा रही एक निजी कंपनी की बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक होने पर रीवा रैफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बस क्रमांक एमपी 53 पी 0644 गुरुवार शाम मडसा से रीवा की ओर जा रही थी। इसी दौरान धरी नंबर दो के पास सामने से आ रही बाइक से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में बाइक पर सवार राजकिशोर कोल और सुजीत कोल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, सभी सथनि निवासी बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bhopal News: एक ही चैंबर से पानी और सीवेज लाइन गुजरने के आरोप, महिला कांग्रेस का मंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन


घटना के बाद बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही देवलौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने राजकिशोर कोल और सुजीत कोल को मृत घोषित कर दिया, जबकि राम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त्त थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें