फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: नेशनल हाइवे-43 के समीप मिला अज्ञात महिला का अधजला शव, ADGP ने की आरोपी पर इनाम की घोषणा

Mon, 01 Apr 2024 11:00 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कटनी-गुमला हाइवे एनएच-43 पर हाइवे के बगल में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एडीजीपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में बुढार थाना क्षेत्र के कटनी-गुमला हाइवे एनएच 43 पर हाइवे के बगल में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद एडीजीपी-डीसी सागर पुलिस कप्तान एवं जिले के आलाधिकारी सहित थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रूंगटा गांव के समीप एक अज्ञात महिला का कपड़े में लिपटा अधजला शव हाइवे के बगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के अधजले शव के पास एक डिब्बा व माचिस भी मिली है, जिससे यह आशंका जाहिर की जा रही है महिला की हत्या कर उसे जलाकर कपड़े में लपेटकर कहीं से लाकर यहां हाइवे रोड के किनारे फेंक दिया हो।

मामले की जानकरी लगते ही मौके पर पहुंची बुढार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, मामले की जानकरी लगने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया है। शहडोल जोन के एडीजीपी-डीसी सागर ने आरोपी का सुराग देने और घटना की जानकारी देने पर 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


मामले पर एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि एक महिला का शव मिला है। मामले की पड़ताल की जा रही है। ऐसा भी सकता है, हाइवे है तो किसी ने महिला को यंहा फेक दिया हो। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें