फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: स्ट्रेचर से ढोए जा रहे पानी के डिब्बे, मरीजों को नहीं होता नसीब

Mon, 01 Apr 2024 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले में स्ट्रेचर से पानी के डिब्बे ढोए जा रहे हैं। यह स्ट्रेचर मरीजों को नसीब नहीं होता। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर पानी ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना में सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में स्ट्रेचर का उपयोग मरीजों को ले जाने के बजाय पानी के डिब्बे ढोने में किया जा रहा है। ऐसे में ओपीडी और आपातकालीन में लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। मरीजों को परिजन उठाकर या फिर सहारा देकर ले जाते हैं।

विज्ञापन


सतना जिला अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को डॉक्टर तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिल पाता है। जबकि मरीजों को लाने ले जाने के लिए स्ट्रेचर के साथ वार्ड ब्वाय को तैनात रहना है। फिर भी ओपीडी और आपातकालीन में न तो स्ट्रेचर मिल पाता है। परिजन स्ट्रेचर खोजकर परेशान हो जाते हैं, पर उन्हें कहीं नजर नहीं आता है।

सतना जिला अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अस्पताल के स्ट्रेचर में पानी के डिब्बे रखकर अपनी दुकान के निजी उपयोग के लिए ले जा रही है। इसी वजह से मरीजों को सुविधा नहीं मिल पाती है। बेवजह मरीज और उनके परिजन को परेशान होना पड़ता है। अब देखना यह होगा सतना जिला प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है। हालांकि, सतना जिला अस्पताल का यह पहला मामला नहीं है। यहां आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है और यह अस्पताल आए दिन चर्चा में बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें