फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: खडौली गांव में हाथियों की दस्तक, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, पुलिस के साथ पहुंची वन विभाग की टीम

Sun, 07 Apr 2024 11:20 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के खडौली गांव में आधा दर्जन जंगली हाथियों ने दस्तक दे दी है। हाथियों का झुंड खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, इससे इलाके के किसान परेशान हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हाथियों पर नजर बनाए हुए है।  
विज्ञापन
खेत में खड़ा हाथियों का झुंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में जंगली जानवरों का आना-जाना आम सा हो गया है। जंगली हाथी बार-बार जिले में घुस आते हैं और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब एक बार फिर ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के खडौली गांव में आधा दर्जन जंगली हाथियों ने अपनी दस्तक दे दी है और वे फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


बीती रात खडौली गांव में आधा दर्जन जंगली हाथी बांधवगढ़ की सीमा को पार करते हुए ब्यौहारी पहुंचे और आसपास के गांव में खेतों में लगी खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। खेत में तकवारी कर रहे कुछ किसानों की नजर जंगली हाथियों पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस और वन विभाग की टीम को जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम हाथियों पर नजर बनाए हुए है।

दरअसल, बांधवगढ़ और संजय गांधी टाइगर रिजर्व की की सीमा जिले से लगी हुई है, जिसकी वजह से आए दिन जंगली जानवरों का शहडोल में आना जाना आम हो गया है। आधा दर्जन जंगली हाथी बांधवगढ़ के जंगल से भटकते हुए शहडोल जिले में घुस आए हैं। बीते कुछ महीने पहले भी जंगली हाथी छत्तीसगढ़ से शहडोल पहुंचा था, जिसने एक किशोर को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। इस बिगड़ैल हाथी को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था। अब एक बार फिर जंगली हाथियों का एक छोटा झुंड यहां पहुंचकर उत्पात मचा रहा है। जिससे किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीती रात छह हाथियों का एक दल जिले में पहुंचा है। जानकारी लगने के बाद टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए है। आसपास के इलाके में मुनादी कराकर लोगों को जंगल में न जाने के लिए कहा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें