फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: एएसआई अमित दीक्षित पर मामला दर्ज, युवती के साथ मारपीट करने का है आरोप, पहले भी हो चुके है निलंबित

Tue, 07 Nov 2023 11:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: शहडोल पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एम) अमित दीक्षित के खिलाफ एक युवती ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, इससे पहले भी अमित दीक्षित के ऊपर गांजा तस्करों के साथ सांठ गाँठ के आरोप लग चुके हैं, जिसकी जांच भी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
एएसआई अमित दीक्षित पर मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एम) अमित दीक्षित के खिलाफ कोतवाली थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में बुढ़ार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 28 वर्षीय युवती ने बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पूर्व भी अमित दीक्षित के ऊपर गांजा तस्करों के साथ सांठ गाँठ के आरोप लग चुके हैं, जिसकी जांच भी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कराई जा रही है। इस बीच पता चला है कि जेल में बंद गांजा तस्कर की बहन के साथ बीते दिनों पुलिस लाइन शहडोल स्थित एएसआई दीक्षित के निवास में मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद युवती की शिकायत पर जांच उपरांत आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोतवाली थाना में धारा 294, 323, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी हो चुके है निलंबित

पूर्व में उक्त पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले उसे बहाल कर दिया गया था। अब देखना होगा कि उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसे पुनः निलंबित किया जाता है अथवा नहीं। लेकिन उक्त पुलिसकर्मी की हरकत ने सारे पुलिस महकमे को शर्मसार कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें