Shahdol Crime: शहडोल के एक गांव से एक युवक द्वारा नाबालिग आदिवासी युवती से छेड़छाड़ करने का मामाल सामने आया है। घटना के दौरान युवती घर में अकेली ही थी। नाबालिग युवती और युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मध्यप्रदेश के शहडोल में नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ अजाक थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एक गांव के निवासी महर्षि अनंत तिवारी का गांव की ही रहने वाली एक आदिवासी किशोरी के घर आना जाना लगा था। इस बीच आरोपी महर्षि ने घर में अकेला देख मौके का फायदा उठाकर नाबालिग से अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। उसके बाद पीड़िता ने अजाक थाने में इसकी घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायती आवेदन पर अजाक थाना पुलिस ने आरोपी महर्षि अनंत तिवारी के खिलाफ धारा 354, 7/8 पॉक्सो एक्ट और 3 (i), w (ii), 3(2) w एसटी/ एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।