फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: गोहपारू थाने के सामने स्थित बाइक शोरूम में लगी आग, पुलिस के साथ दमकल कर्मी मौके पर मौजूद

Fri, 04 Oct 2024 04:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में बाइक की एजेंसी शिव धाम में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणो से आग लग गई। आग लगने की जानकारी पुलिस ने दमकल कर्मियों को दी। थाने के ठीक सामने यह एजेंसी है, जिसकी वजह से धुआं उठता देख पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और एजेंसी के भीतर खड़े सभी दो पहिया वाहनों को बाहर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
शहडोल में बाइक शोरूम में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के गोहपारू थाने के ठीक सामने शिव धाम एजेंसी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को कड़ी मशक्कत से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। थाने के ठीक सामने एजेंसी होने की वजह से धुआं उठते देख पुलिसकर्मी थाने से एजेंसी की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर दो दमकल वाहन आग बुझाने में लगा हुए हैं।
विज्ञापन


हीरो बाइक की एजेंसी शिव धाम में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणो से आग लग गई। आग लगने की जानकारी पुलिस ने दमकल कर्मियों को दी। जानकारी लगते ही दो दमकल के वाहन मौके पर पहुंच आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। थाने के ठीक सामने यह एजेंसी है, जिसकी वजह से धुआं उठता देख पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और एजेंसी के भीतर खड़े सभी दो पहिया वाहनों को बाहर निकाल दिया गया है। हालांकि अभी तक एक भी मोटरसाइकिल जलने की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन एजेंसी में रखा हुआ ऑइल, टायर एवं बाइक के पार्ट्स को आग ने अपने आगोश में ले लिया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। एजेंसी के अंदर रखी हुई सभी नई मोटरसाइकिल को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवा लिया है। बाइक पार्ट्स के गोदाम में आग फैली हुई है, जिसे बुझाने के लिए दो दमकल वाहनों के साथ दमकलकर्मी प्रयास कर रहे हैं। घटना शहडोल रीवा मुख्य मार्ग की है, जिसकी वजह से लोगों की सड़क पर भीड़ इक्कठा हो गई है। शोरूम के मालिक अभिषेक गुप्ता के अनुसार आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि जब पूरे तरीके से आग बुझ जाएगी तभी नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें