फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: डॉक्टर की हड्डी तोड़ने वाले छह पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती है घायल चिकित्सक

Mon, 19 May 2025 09:10 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में सोहागपुर थाना क्षेत्र के डॉक्टर कृष्नेंद्र द्विवेदी से छह पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मारपीट से डॉक्टर की रीढ़ की हड्डी टूट गई। चिकित्सक संघ ने विरोध जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मजिस्ट्रियल जांच की मांग की। 
विज्ञापन
घायल चिकित्सक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होमगार्ड ग्राउंड के पास रहने वाले सरकारी चिकित्सक के साथ मारपीट के आरोप में छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया। मामले में घायल चिकित्सक कृष्नेंद्र द्विवेदी की पत्नी रत्नमाला मिश्रा ने घटना की शिकायत सोहागपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद एएसआई शुभवंत चतुर्वेदी, सिद्धार्थ रायकवार, हरेन्द्र सिंह तथा पवन सिंह परिहार व दो अन्य समेत कुल छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) , 127 (1) तथा 3(5) के तहत सोहागपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उक्त आरोपी सभी पुलिसकर्मी इसी थाना में पदस्थ हैं।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि बीते 16-17 मई की दरमियानी रात्रि शासकीय जिला चिकित्सालय में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्नेंद्र द्विवेदी के साथ सोहागपुर थाना में पदस्थ एएसआई सुखवंत चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र सिंह द्वारा पहले उनके घर होमगार्ड ग्राउंड के पास जमकर मारपीट की गई थी। इसके बाद डॉक्टर को पुलिस वाहन में जबरन बैठाकर सोहागपुर थाना ले जाया गया था, जहां एएसआई सुखवंत चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र सिंह समेत उक्त आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने डॉक्टर द्विवेदी को लॉकअप में बंद करके डंडे एवं लात घूंसों से जमकर पिटाई कर उन्हें अधमरा कर दिया था।

ये भी पढ़ें- पुलिस वालों की पिटाई से डॉक्टर की रीढ़ की हड्डी टूटी, चिकित्सक संघ ने की एफआईआर की मांग
विज्ञापन


पुलिस की पिटाई के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी दो जगह से टूट गई है। साथ ही बैक में मशल्स में भी काफी गहरी चोट है। इसके बाद से ही जिले के सभी चिकित्सक लामबद्ध होकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। घायल चिकित्सक के शरीर में आई गंभीर चोटों व उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद चिकित्सक संघ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

रविवार को आई डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में भी रीढ़ की हड्डी टूटने की बात सामने आई है। वहीं एक सरकारी चिकित्सक के साथ गुंडे मवालियों के तरह व्यवहार करने वाले सोहागपुर थाना के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने को लेकर जिले समेत प्रदेश भर के चिकित्सकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसके बाद सोमवार को एसपी के निर्देश के बाद दोषी आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों पर सरकारी डॉक्टर की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप, चिकित्सकों में आक्रोश

पुलिस की मारपीट में घायल हुए डॉक्टर द्विवेदी की जांच रिपोर्ट में रीढ़ की हड्डी टूटने की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद चिकित्सक संघ का आक्रोश और बढ़ता जा रहा था। इसके बाद सोमवार को दोपहर तीन बजे के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि एफआईआर दर्ज होने से पहले ही चिकित्सक संघ द्वारा पुलिस की जांच के प्रति असंतोष जताया जा रहा था। चिकित्सक संघ इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच की मांग कर रहा था ताकि पारदर्शिता के साथ इस मामले की जांच हो सके। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें